विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में उपस्थित नहीं होने पर दो कम्प्यूटर आपरेटर को नोटिस

सतना: फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण वर्ष-2026 के कार्य को दृष्टिगत रखते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से प्राप्त होने वाले डाटा को डाउनलोड/अपलोड करने एवं कार्यालय के कम्प्यूटर से संबंधित कार्य सम्पादित करने हेतु कम्प्यूटर आपरेटर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवराजनगर वीरेन्द्र कुमार सोनी तथा डाटा इन्ट्री आपरेटर सुमित सेन की डयूटी कार्यालय जिला निर्वाचन सतना में लगाई गई है। लेकिन दोनों कम्प्यूटर आपरेटर जिला निर्वाचन कार्यालय में उपस्थित नहीं हुए।

जिससे एसआईआर का कार्य बाधित हो रहा है। कम्प्यूटर आपरेटर वीरेन्द्र कुमार सोनी तथा डाटा इन्ट्री आपरेटर सुमित सेन द्वारा महत्वपूर्ण कार्य एवं वरिष्ठ के निर्देशों के प्रति उदासीनता बरती गई है। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी विकास सिंह ने कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए कहा है कि म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 10 के तहत एक माह का वेतन रोके जाने की कार्यवाही की जाये।

कम्प्यूटर आपरेटर वीरेन्द्र कुमार सोनी तथा डाटा इन्ट्री आपरेटर सुमित सेन को निर्देशित किया है कि पत्र प्राप्ति के पश्चात समक्ष में उपस्थित होकर कारण बताओ सूचना पत्र का जबाव प्रस्तुत करें, अन्यथा जबाव समय-सीमा में प्रस्तुत न करने या समाधान कारक न पाये जाने की दशा में आपके विरुद्ध एक पक्षीय एवं अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।

Next Post

पत्थर खदान से 24 घंटे में एक मजदूर का शव बरामद

Sun Nov 16 , 2025
घटनास्थल का आला अधिकारियों ने किया निरीक्षण शक्तिनगर:ओबरा क्षेत्र के बिल्ली खनन क्षेत्र में स्थित कृष्णा माइनिंग वर्क्स में बीते दिन शनिवार को धसकी, खदान का मलवा हटाने का कार्य आज दिन रविवार को भी जारी रहा। इस दौरान एक मृतक का शव बरामद किया गया। जिसकी पहचान 28 वर्षीय […]

You May Like