मोदी ने नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता में परीक्षा सुधार के लिए उच्च स्तरीय समिति बनाने का ऐलान किया

नयी दिल्ली, 26 जुलाई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने परीक्षा सुधारों के लिए नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति बनाने का ऐलान किया है।

श्री मोदी ने आज शाम एक वीडियो संदेश में कहा कि विश्व प्रसिद्ध तकनीक विशेषज्ञ नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में एक हाई-पावर टास्क समिति बनाने का निर्णय लिया गया है, जो परीक्षा सुधारों पर ध्यान केंद्रित करेगी और आने वाली परीक्षाओं की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने संबंधी रिपोर्ट देगी, जिसपर काम किया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने कहा, “सरकार फास्ट ट्रैक कोर्ट बना चुकी है और हम कल संसद में कठोर प्रावधानों के साथ एक नया कानून बनाने की दिशा में भी आगे बढ़ रहे हैं। लेकिन हमें भविष्य के लिए सोचना है। हमारी परीक्षा पद्धति विश्वस्त हो, पारदर्शी हो और उसमें अधिक से अधिक तकनीक का इस्तेमाल हो।”

श्री मोदी ने एक वीडियो संदेश में कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य के लिए भारत सरकार लगातार कदम उठा रही है। जिन लोगों ने विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया, वे जेलों में सड़ रहे हैं।

Next Post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार के युवा राम कुशवाहा और 'माय भारत' वॉलंटियर्स से किया वर्चुअल संवाद, सीमावर्ती गांवों के अनुभवों को सराहा

Sun Jul 26 , 2026
धार, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय (भारत सरकार), गृह मंत्रालय और ITBP के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम’ (VVVP) के अंतर्गत आज जिला एनआईसी (NIC) केंद्र, धार में एक विशेष वर्चुअल संवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस गरिमामयी कार्यक्रम में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने […]

You May Like