प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार के युवा राम कुशवाहा और ‘माय भारत’ वॉलंटियर्स से किया वर्चुअल संवाद, सीमावर्ती गांवों के अनुभवों को सराहा

धार, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय (भारत सरकार), गृह मंत्रालय और ITBP के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम’ (VVVP) के अंतर्गत आज जिला एनआईसी (NIC) केंद्र, धार में एक विशेष वर्चुअल संवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस गरिमामयी कार्यक्रम में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने धार के युवा वॉलंटियर राम कुशवाहा सहित देश भर के चयनित प्रतिभागियों से सीधा वर्चुअल संवाद किया।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने धार के युवा की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिले के लिए गर्व का विषय है कि हमारे युवा राष्ट्रीय स्तर पर इस प्रकार की महत्वपूर्ण गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। कलेक्टर श्री मीना ने युवा वॉलंटियर राम कुशवाहा का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और अन्य युवाओं को भी इससे प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया।​

​वर्चुअल संवाद के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं से लेह-लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के दुर्गम सीमावर्ती गांवों में बिताए गए दिनों, वहां किए गए सामाजिक सर्वेक्षण, श्रमदान तथा ‘एक पेड़ वीर के नाम’ अभियान के जमीनी अनुभवों पर विस्तार से चर्चा की।​धार के युवा वॉलंटियर राम कुशवाहा ने प्रधानमंत्री जी से अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने इन विभिन्न सीमावर्ती क्षेत्रों के स्थानीय रहन-सहन, संस्कृति, खान-पान और वहां की जीवनशैली को बेहद करीब से अनुभव किया है। प्रधानमंत्री जी ने युवाओं के इस जज्बे की खुलकर सराहना की और उन्हें ‘विकसित भारत’ के अग्रदूत के रूप में परिभाषित किया।​

​’मेरा युवा भारत’ (MY Bharat) धार की जिला युवा अधिकारी दीर्घा राजावत ने कार्यक्रम के सफल समापन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे धार जिले के लिए अत्यंत गौरव का क्षण बताया। इस अवसर पर उन्होंने जिले के युवाओं से आह्वान करते हुए कहा:​”राष्ट्र निर्माण और व्यक्तित्व विकास के इस महाअभियान से जुड़ने के लिए जिले के अधिक से अधिक युवा ‘माय भारत’ (MY Bharat) पोर्टल पर अपना पंजीकरण अवश्य कराएं, ताकि उन्हें भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने और ऐसे स्वर्णिम अवसरों का हिस्सा बनने का अवसर मिल सके।”

Next Post

भारत ने टी 20 में नंबर एक रैंकिंग फिर से हासिल की

Sun Jul 26 , 2026
हरारे, 26 जुलाई (वार्ता) भारत ने ज़िम्बाब्वे के खिलाफ़ शुरुआती दो टी 20 मैच जीतकर टी 20 रैंकिंग में नंबर 1 की जगह फिर से हासिल कर ली है। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पिछली सीरीज में 0-4 की हार के साथ टी 20 में अपनी नंबर वन रैंकिंग गंवा […]

You May Like