रुस्तमजी पुरस्कार समारोह में उत्कृष्ट पुलिस अधिकारियों का सम्मान


भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को रवींद्र भवन, भोपाल में आयोजित रुस्तमजी पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल हुए। समारोह में पुलिस विभाग के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री एवं पुलिस महानिदेशक ने वर्ष 2019-20 तथा 2021-22 के रुस्तमजी पुरस्कार विजेताओं को रिवॉल्वर प्रदान कर सम्मानित किया।

समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अन्य पुलिस अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस अधिकारियों की कार्यकुशलता, अनुशासन और जनसेवा की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस बल समाज में सुरक्षा और विश्वास कायम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Next Post

एलेक्जेंड्रा एला इटैलियन ओपन के तीसरे राउंड में एलेना रायबाकिना से हारी

Mon May 11 , 2026
रोम, 11 मई (वार्ता) कजाकिस्तान की एलेना रायबाकिना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फिलिपींस की एलेक्जेंड्रा एला को हराकर इटेलियन ओपन के अगले दौर में जगह बना ली है। वर्ल्ड नंबर दो एलेना रायबाकिना ,जिन्होंने जनवरी में आर्यना सबालेंका को हराकर अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीता था, ने बीएनपी […]

You May Like