रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन में लगे 9 ट्रक जप्त

सीधी। सोन घडिय़ाल अमले द्वारा बीती रात दबिश कार्यवाही करते हुए सोन नदी से अवैध रेत का उत्खनन कर परिवहन करते 9 ट्रकों को जप्त करने में सफलता पाई है। लंबे समय से बुढ़वा, शहडोल, मैहर जिलों से सोन नदी क्षेत्र से अबैध रेत निकासी की सूचना मिल रही थी जिस पर सोन घडिय़ाल के तीन परिक्षेत्रों की टीम जिसमे 40 से ज्यादा कर्मचारी हथियारबन्द तैयार होकर विगत दिनों रवाना हुई थी और देर रात रामपुर नैकिन परिक्षेत्र के रामनगर थानांतर्गत कुबरी गांव में सोन घडिय़ाल के हथियार बन्द कर्मचारियों ने दबिश दी जिसके बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। संजय टाईगर रिजर्व सीधी के उप संचालक राजेश कन्ना टी स्वयं दबिश कार्रवाई के दौरान मौजूद रहे। उनके द्वारा सोन घडिय़ाल अभ्यारण्य क्षेत्र से बड़े पैमाने पर रात में रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन होने की सूचना पर काफी संख्या में विभागीय अमले को बुलाकर दबिश कार्रवाई रात में की गई। छापे की भनक मिलते ही एक जेसीबी मशीन समेत कुछ वाहन मौके पर से भागने में सफल रहे फिर भी काफी संख्या में विभागीय अमला की घेराबंदी के चलते 9 ट्रक जप्त किए गए।

इनका कहना है –

कुछ गाडिय़ो को ड्राइवर मौके से लेकर भाग खड़े हुए, लेकिन 9 ट्रकों को जप्त करने में सफलता पाई है, जिसके बाद सभी ट्रकों को सीधी जिला मुख्यालय लाकर सिटी कोतवाली में सुपुर्द खड़ा कराया गया है।

राकेश कन्ना टी, उपसंचालक संजय टाइगर रिजर्व सीधी

Next Post

जयघोषों से गूंजा जावद, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Sun Apr 19 , 2026
जावद। ब्राह्मण समाज के आराध्य देव, भगवान विष्णु के छठे अवतार राजराजेश्वर भगवान परशुराम का जन्मोत्सव नगर में हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सकल ब्राह्मण समाज एवं युवा संगठन परशुराम सेना के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें समाजजनों का उत्साह देखते ही बन […]

You May Like