
नयी दिल्ली, 10 सितंबर (वार्ता) जाइडस वेलनेस के पोषण पेय ब्रांड, कॉम्प्लान ने गुरुवार को अपने नए क्षेत्रीय अभियान ‘इंडिया का कॉम्प्लान बॉय’ लॉन्च किया, जिसमें ब्रांड एंबेसडर और भारत के उभरते हुए युवा क्रिकेट खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी नजर आएंगे। वैभव के समस्तीपुर से जुड़े होने के कारण यह अभियान बिहार के लिए खास मायने रखता है। बिहार में स्थानीय स्तर पर नेट प्रैक्टिस करने से लेकर देश के लिए खेलने, रिकॉर्ड तोड़ने और अंतरराष्ट्रीय मंच पर छक्के लगाने तक, वैभव ने अपने इस सफ़र के जरिए बिहार के साथ-साथ पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। उनका ‘इंडिया का कॉम्प्लान बॉय’ बनना, इस अभियान को राज्य भर के परिवारों के साथ सही मायने में और सांस्कृतिक रूप से मजबूती के साथ जुड़ने का अवसर देता है, जहाँ बच्चों की पढ़ाई, खेल और करियर को लेकर माता-पिता की उम्मीदें लगातार बढ़ रही हैं। ब्रांड के लिए, वैभव की कहानी इस सोच को स्वाभाविक रूप से दिखाती है कि बच्चे की क्षमता को लगातार कोशिश, माता-पिता के सहयोग और सही पोषण से ही निखारा जा सकता है।
इस अभियान के बारे में ज़ाइडस वेलनेस के सी. ई. ओ. एवं होल-टाइम डायरेक्टर, तरुण अरोड़ा ने कहा, “कोई भी ब्रांड तभी उपयोगी बना रह सकता है, जब वो उन लोगों की ज़रूरतों के हिसाब से बदले और आगे बढ़े, जिनकी वे सेवा करते हैं। कॉम्प्लान की हमेशा से उन बच्चों की सफलता का जश्न मनाने की परंपरा रही है जो बड़े सपने देखते हैं, और आज की पीढ़ी के सपने बिल्कुल अलग और नए हैं। वैभव इस बदलाव को बहुत खूबसूरती से दिखाते हैं। उसका सफ़र बड़े अरमानों, तैयारी, सच्ची लगन और परिवार के सहयोग की दास्तान है। और ये सारे सिद्धांत तो हमेशा से कॉम्प्लान का अहम हिस्सा रहे हैं। ‘इंडिया का कॉम्प्लान बॉय’ कैंपेन के ज़रिए, हम बहुत पसंद किए जाने वाले ब्रांड की पहचान को नया रूप दे रहे हैं और इसे नई पीढ़ी की ज़िंदगी से इस तरह जोड़ रहे हैं जो उन्हें अपना सा लगे।”
वैभव सूर्यवंशी के लिए यह जुड़ाव बहुत खास है। उन्होंने कहा, “आईपीएल में खेलना और इतनी कम उम्र में देश के लिए खेलने का मौका मिलना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है, जिसके लिए मैं शुक्रगुजार हूं। मैं जानता हूं कि अभी मुझे लंबा सफर तय करना है और काफी कुछ सीखना है। मैंने अब तक जो कुछ भी हासिल किया है, वह मेरे परिवार, कोच और टीम के साथियों के सहयोग की वजह से ही मुमकिन हो पाया है। हम तीन भाई हैं जो घर में कॉम्प्लान पीकर बड़े हुए हैं, इसलिए ‘इंडिया का कॉम्प्लान बॉय’ बनने का एहसास मेरे लिए सच में बहुत खास है। मुझे उम्मीद है कि इससे दूसरे बच्चों को भी बड़े सपने देखने, मेहनत करने और हमेशा जमीन से जुड़े रहने की प्रेरणा मिलेगी।”
