राज्यपाल से प्रशिक्षु आईएफएस अधिकारियों ने की शिष्टाचार भेंट

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल से बुधवार को लोकभवन में भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के प्रशिक्षु अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने सभी प्रशिक्षु अधिकारियों को भारतीय विदेश सेवा में चयन के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

भेंट के दौरान आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी भोपाल की सह-संचालक श्रीमती नेहा भारतीय ने राज्यपाल को पौधा भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। प्रशिक्षु अधिकारियों ने भी इस अवसर पर राज्यपाल को स्मृति-चिन्ह भेंट किया।

राज्यपाल श्री पटेल ने प्रशिक्षु अधिकारियों से संवाद करते हुए कहा कि भारतीय विदेश सेवा देश की वैश्विक पहचान को सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और उनसे राष्ट्रहित में कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने की अपेक्षा की जाती है।

Next Post

स्तन कैंसर की एमआरआई निर्देशित ब्रेस्ट बायोप्सी से जल्द पहचान संभव

Wed Jan 21 , 2026
नयी दिल्ली, 21 जनवरी (वार्ता) स्तन कैंसर की समय रहते पहचान एमआरआई-निर्देशित वैक्यूम-सहायता प्राप्त स्तन बायोप्सी (एमआरआई गाइडेड वैक्यूम-असिस्टेड ब्रेस्ट बायोप्सी) से संभव है। यह जानकारी बुधवार को अपोलो अस्पताल समूह की डॉ. प्रीथा रेड्डी वरिष्ठ उपाध्यक्ष (एग्जीक्यूटिव वाइस चेयरपर्सन) ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में दी। उन्होंने बताया कि […]

You May Like