रायरू गुड्स शेड एवं 1.85 किलोमीटर अतिरिक्त रेलवे लाइनों के उन्नयन के लिए भूमि अधिग्रहण की मंजूरी

ग्वालियर: रेल मंत्रालय ने रायरू गुड्स शेड एवं 1.85 किलोमीटर अतिरिक्त रेलवे लाइनों के उन्नयन के लिए ग्वालियर जिले में भूमि अधिग्रहण के लिए मंजूरी दे दी है। साथ ही भूमि का अधिग्रहण के लिए राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर सक्षम प्राधिकारी की नियुुक्ति के लिए कहा है, जिससे विश्वस्तरीय रायरू गुड्स शेड्स एवं 1.85 किलोमीटर अतिरिक्त रेलवे लाइन डाले जाने के काम का रास्ता साफ हो गया है।

इसे लेकर सांसद भारत सिंह कुशवाह ने रेलमंत्री से मांग की थी, जिसके बाद गति शक्ति ईकाई के योजना प्रबंधक ने राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव को भूमिअधिग्रहण संबधी पत्र जारी कर दिया है। रायरू गुड्स शेड्स एवं 1.85 किलोमीटर अतिरिक्त लाइनों के लिए भूमिअधिग्रहण की दिशा में कदम उठाए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए सांसद भारत सिंह कुशवाह ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है।

इस परियोजना से उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के अधिकार क्षेत्र में है, जिसका एक बड़ा हिस्सा मध्यप्रदेश से होकर जाता है। ग्वालियर जिले के रायरू में गुड्स शेड्स के चरण 1 का काम लंबे समय से लंबित है,लेकिन भूमि का अधिग्रहण होने से इस काम को गति मिलेगी और इसका सीधा फायदा ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र के लोगों को मिलेगा। यहां बता दें कि झांसी मंडल के अंतर्गत आने वाले जिले के रायरू में विश्वस्तरीय गुड्स शेड्स का निर्माण प्रस्तावित है,जो भूमिअधिग्रहण की वजह से लंबित था।

लेकिन भूमिअधिग्रहण के बाद गुड्स शेड्स के साथ अतिरिक्त लाइनें डाले जाने का रास्ता साफ हो गया है। गतिशक्ति के परियोजना प्रबंधक प्रदीप कुमार सिंह के मुताबिक गति शक्ति ईकाई के पास सक्षम प्राधिकारी के रूप में कार्य करने के लिए भूमि अधिग्रहण का अनुभव रखने वाले पर्याप्त संख्या में कर्मचारी और विशेषज्ञता नहीं हैं, इसलिए ग्वालियर जिले में उक्त परियोजना के क्रियान्वन के लिए शीघ्र भूमि अधिग्रहण के लिए गति शक्ति यूनिट ने किसी प्राधिकारी को सक्षम प्राधिकारी और ग्वालियर कलेक्टर को मध्यस्थ के रूप में नियुक्त करने प्रमुख सचिव राजस्व को पत्र लिखा है।

Next Post

प्रेस्टीज इंस्टिट्यूट का स्पंदन कार्यक्रम 14 से 17 अक्टूबर तक

Sun Oct 12 , 2025
ग्वालियर: प्रेस्टीज इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट का स्पंदन कार्यक्रम 14 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। उक्त जानकारी संस्था की निदेशक डॉक्टर निर्मला बंदोपाध्याय राखी सिंह चौहान ने पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 14 अक्टूबर को कौन बनेगा बिजनेस टायकून वूमेन स्नैक्स एंड लैडर्स डांस […]

You May Like