राम रहीम को मिला 21 दिन का फरलो

चंडीगढ़, 09 अप्रैल (वार्ता) साध्वी यौन शोषण एवं पत्रकार रामचंदर छत्रपति की हत्या के मामले में 20 वर्ष की कैद की सजा भुगत रहे सिरसा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम को बुधवार को 21 दिन के फरलो पर रोहतक की सुनारिया जेल से रिहा कर दिया गया।

हरियाणा सरकार ने पिछले सात वर्षों में 14वीं बार डेरा प्रमुख का परोल/फरलो मंजूर किया है जिसमें से अधिकांश किसी न किसी चुनाव के आसपास किए गए हैं। पिछली बार दिल्ली विधानसभा चुनाव से एक सप्ताह पहले राम रहीम को 30 दिन के परोल पर रिहा किया गया था। उससे पहले पिछले साल लोकसभा चुनाव, हरियाणा विधानसभा चुनाव के मौकों समेत राम रहीम को परोल/फरलो पर जेल से रिहा किया गया था।

Next Post

बोकारो : डुमरी विधायक जयराम ने बोकारो विधायक श्वेता सिंह के खिलाफ दर्ज कराया आपराधिक मुकदमा

Wed Apr 9 , 2025
बोकारो, 09 अप्रैल (वार्ता) झारखंड में बोकारो विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह और उनके समर्थकों के खिलाफ डुमरी के विधायक जयराम महतो ने बोकारो स्टील सिटी थाना में आपराधिक मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि तीन अप्रैल को विस्थापित आंदोलन के समय […]

You May Like