भारत-अमेरिका ट्रेड डील से मेक इन इंडिया को नई रफ्तार मिलेगी: सीएम डॉ यादव

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक स्थिति लगातार और अधिक सुदृढ़ हो रही है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच हुई यह व्यापारिक डील भारत की आर्थिक मजबूती और अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ते भरोसे का प्रतीक है

।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्वास जताया कि इस समझौते से मेक इन इंडिया अभियान को नई गति मिलेगी और देश में निवेश, उद्योग तथा रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच बढ़ता आर्थिक सहयोग विकास की नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा।डॉ. यादव ने यह भी कहा कि यह डील भारत के सशक्त नेतृत्व और विकास को लेकर दोनों देशों के बीच साझा विश्वास को दर्शाती है, जो आने वाले समय में व्यापारिक संबंधों को और मजबूत करेगी।

Next Post

हादसे में बाइक सवार युवक का पैर कट कर अलग

Tue Feb 3 , 2026
ग्वालियर: डबरा में एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार युवक का पैर कट कर अलग हो गया। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। ग्वालियर झांसी हाईवे पर समुदन की यह घटना है। तेज रफ्तार और लापरवाही से यह हादसा हुआ। एफआरवी 112 मौके पर पहुंची एवं घायल […]

You May Like