
सतना। महापौर योगेश कुमार ताम्रकार ने नारायण मुक्तिधाम पहुंचकर वहां चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नारायण मुक्तिधाम की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के साथ निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि जनसुविधाओं का विस्तार और व्यवस्थाओं में सुधार नगर निगम की प्राथमिकता है।
निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य गोपी गिलानी सहित संबंधित अधिकारी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
