ओंकारेश्वर में स्वच्छता अभियान तेज: ₹20,700 के चालान, 30 किलो पॉलीथिन जब्त, लापरवाह कर्मचारी का वेतन कटा

ओंकारेश्वर, खंडवा, नगर परिषद ओंकारेश्वर द्वारा नगर में विशेष स्वच्छता निरीक्षण अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की गई। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री मोनिका पारधी के मार्गदर्शन में टीम ने विभिन्न वार्डों और प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया।

अभियान के तहत न्यू बस स्टैंड से पुराना बस स्टैंड होते हुए जे.पी. चौक तक सफाई व्यवस्था जांची गई। जहां कमी मिली, वहां तत्काल सफाई के निर्देश दिए गए। स्वच्छता प्रभारी और कर्मचारियों को सार्वजनिक स्थलों पर कचरा जमा न होने देने के निर्देश दिए गए।

*पॉलीथिन और गंदगी पर कार्रवाई -*

प्रतिबंधित सिंगल यूज पॉलीथिन के विरुद्ध कार्रवाई में 20 से 30 किलो पॉलीथिन जब्त की गई। न्यू बस स्टैंड में चंदाबाई केवट, जोशी बंधु, शिवम, नवल एवं जीतेन्द्र के भोजनालयों, पुराना बस स्टैंड में जय मां अम्बे रेस्टोरेंट व अशोक तथा जे.पी. चौक पर प्रकाश के विरुद्ध चालान किया गया।

गोमुख घाट पर कचरा फेंकने पर देवचंद मधुकर और मुक्तेश्वर मंदिर के पास संगम क्षेत्र में दुकान के सामने गंदगी पर दिलीप मेवाड़ का चालान किया गया। कुल ₹20,700 की चालानी कार्रवाई की गई।

सीएमओ सुश्री पारधी ने दुकानदारों से पॉलीथिन का उपयोग बंद करने और गीला-सूखा कचरा अलग कर संग्रहण वाहन को देने की अपील की। कहा- उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

*कर्मचारी पर भी गिरी गाज -*

निरीक्षण में लापरवाही बरतने पर एक विनियमित कर्मचारी के एक दिन के वेतन की कटौती की गई। सीएमओ ने स्पष्ट किया कि स्वच्छता में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

Next Post

सजधज कर निकले वृषभराज, तोरण टूटते ही रस्सी लूटने उमड़ी भीड़ 

Thu Sep 10 , 2026
मुलताई। नगर में गुरुवार को पोला पर्व धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर पर किसानों द्वारा बैलो को नहाकर धुलाकर उन्हे नए वस्त्र पहनाए एवं बैलो की पूजा कर पोला पर्व स्थल हाइस्कूल मैदान पहुचें जहां पर नगर पटेल देशमुख परिवार द्वारा बैलों की पुजा कर तोरण तोडी गई। […]

You May Like