ग्वालियर:सांसद भारत सिंह कुशवाह ने ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा में करीब 2 करोड़ की लागत से निर्मित तीन उपस्वास्थ्य केंद्रों का लोकार्पण किया।सांसद कुशवाह ने ग्राम सेथरी में 65 लाख की लागत से निर्मित उपस्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया। इस दौरान सांसद ने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन की सरकार की पहली प्राथमिकता शिक्षा और स्वास्थ्य है। उन्होंने कहा कि उपस्वास्थ्य केंद्र जो बन कर तैयार हुए हैं यह एक इमारत नहीं है इसमें डॉक्टर नर्स से लेकर दवाइयों की व्यवस्था की गई है।
इसलिए ग्रामीण लोग ज्यादा से इस उपस्वास्थ्य केंद्र का लाभ उठाएं। साथ ही सांसद ने कहा कि अगर हमें स्वस्थ रहना है तो हमे जैविक खेती की ओर जाना होगा ओर कीटनाशक एवं रसायन खाद का कम से कम उपयोग करना होगा। सांसद कुशवाह ने कहा कि ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में विकास की जो भी आवश्यकता है उसको पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह राजपूत, पार्षद मनोज यादव, मण्डल अध्यक्ष महेंद्र डागोर, पूर्व पार्षद नरेन्द्र किरार, वरिष्ठ नेता पीपी नरवरिया, अल्पेंद्र यादव, महेंद्र डागोर, महेंद्र लोधी, गोपाल पाठक, मंडल महामंत्री रामलखन ऊचाडिया धर्मेन्द्र पाल आदि उपस्थित थे।
