रूसी ने एक रात में मार गिराये 326 यूक्रेनी ड्रोन : रक्षा मंत्रालय

माॅस्को, 10 जून (स्पूतनिक) रूसी हवाई रक्षा प्रणाली ने बीती रात से लेकर आज सुबह तक में देश के विभिन्न क्षेत्रों में 326 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराये।रूसी रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “नौ जून को स्थानीय समयानुसार, रात आठ बजे से लेकर 10 जून को सुबह सात बजे तक, हवाई रक्षा प्रणालियों ने यूक्रेन के 326 फिक्स्ड-विंग ड्रोन को रोका और उन्हें नष्ट कर दिया।”

बयान में कहा गया है कि इन ड्रोन को बेलग्राद, ब्रांस्क, वोल्गोग्राद, वोरोनिश, कुर्स्क, कलुगा, लिपेत्स्क, निजनी नोवगोरोड, रोस्तोव, रियाजान, समारा, सारातोव, स्मोलेंस्क, ओर्योल, टवेर, तुला, उल्यानोव्स्क क्षेत्रों के साथ-साथ क्रास्नोडार क्षेत्र, मॉस्को क्षेत्र, क्रीमिया और काला सागर के ऊपर नष्ट किया गया।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पहले भी इस बात का जिक्र किया था कि यूक्रेनी सेना रूसी क्षेत्र पर हमला करने के लिए सैकड़ों ड्रोन भेज रही है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यूक्रेनी शासन जान-बूझकर इन क्षेत्रों में आम नागरिकों को निशाना बना रहा है और एम्बुलेंस तथा कृषि मशीनों सहित नागरिक बुनियादी ढांचे व परिवहन पर हमले कर रहा है।

राष्ट्राध्यक्ष ने यूक्रेनी सशस्त्र बलों और कीव के विदेशी भाड़े के सैनिकों के इस्तेमाल किये जा रहे इन तरीकों को ‘आतंकवादी कृत्य करार’ दिया।

 

 

Next Post

जोहॉन्सबर्ग में अंधाधुंध गोलीबारी में 12 लोगों की मौत

Wed Jun 10 , 2026
जोहॉन्सबर्ग, 10 जून (वार्ता) दक्षिण अफ्रीका की राजधानी में हुई अंधाधुंध गोलीबारी में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गयी है और नौ लोग घायल हो गये हैं। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार देर रात क्लीवलैंड की एक अनधिकृत बस्ती में हुए इस हमले के संदिग्धों को पकड़ने के […]

You May Like