सागौन और सांभर के सींग के साथ एक गिरफ्तार

इटारसी। वन विभाग की टीम ने आज अवैध वन्यजीव उत्पाद और बेशकीमती लकड़ी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुरानी इटारसी क्षेत्र में सनखेड़ा नाका रोड के पास स्थित नीतेश पटेल के मकान में दबिश देकर की गई। इस मामले में रजत नामक एक अन्य व्यक्ति की संलिप्तता भी सामने आई है।

सूत्रों के अनुसार, वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि एक मकान में बड़ी मात्रा में सागौन की चरपट (लकड़ी के टुकड़े) अवैध रूप से रखी गई हैं। सूचना के आधार पर टीम ने जब मौके पर पहुंचकर तलाशी ली, तो वहां से करीब 25 सागौन की चरपट बरामद हुईं। तलाशी के दौरान टीम को एक बोरी में छिपाकर रखे गए सांभर के चार सींग भी मिले, जो वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत पूर्णतः प्रतिबंधित हैं।

वन विभाग की टीम ने सभी जब्त सामग्री को कब्जे में लेकर आरोपी को हिरासत में लिया और वन नाका बाघदेव ले जाया गया। विभाग ने आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम और वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह कार्रवाई क्षेत्र में अवैध लकड़ी कटाई और वन्यजीव तस्करी पर रोक लगाने की दिशा में वन विभाग का एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Next Post

कलेक्टर ने पटाखा विक्रय भण्डारण के जॉच के लिए दल किया गठित

Mon Oct 13 , 2025
सिंगरौली।जिला मजिस्ट्रेट एवं कलेक्टर गौरव बैनल ने जिले में विदेशी पटाखा का विक्रय भण्डारण की जॉच के लिए दल गठित कर समस्त पटाखा विके्रताओं की दुकानो की जॉच एवं विदेशी पटाखा का विक्रय पाये जाने पर संबंधित विके्रताओ के विरूद्ध कार्यवाही करने का आदेश दिया गया है। आगामी दीपावली एवं […]

You May Like