कंटेनर की चपेट मे आये दो डाक कर्मियो की मौत

सागर। सागर जिले के बीना थाना अंतर्गत खुरई ओवरब्रिज के समीप बीती रात दो मोटर साइकिलों की आमनेे-सामने भिड़ंत के बाद दो डाक विभाग के कर्मचारी युवक तेज रफ्तार कंटेनर की चपेट मेें आ गए. जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं एक अन्य युवक घायल बताया गया है. बीना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कल शुक्रवार की रात्रि में मोटर साइकिल में सवार दीपक पिता मुकेश निवासी पलवल भिबानी हरियाणा और सूर्यकांत साहू निवासी छत्तीसगढ़ की रामपुर निवासी पुष्पेंद्र बुंदेला की मोटर साइकिल से भिडंत हो गई. भिंड़त इतनी जबरदस्त थी कि मोटर साइकिल सवार दीपक और सूर्यकांत सडक़ पर जा गिरे,जो कि सडक़ से निकल रहे तेज रफ्तार कंटेनर की चपेट में आ गए ,जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं एक अन्य युवक रौनक पिता जितेंद्र जाट निवासी हरियाणा घायल हो गया. तो वहीं पुष्पेंद्र बुंदेला भी दुर्घटना का शिकार हुआ. बताया जाता है कि मृतक बीना के आसपास डाक घर में पदस्थ थे.

Next Post

गढ़ाकोटा मे कियोस्क संचालक पर कट्टे से फायर।

Sat Oct 11 , 2025
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक कियोस्क संचालक पर बदमाशो ने कट्टे से फायर कर घायल कर दिया गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शनिवार को दोपहर मे ढाई बजे के आसपास कियोस्क संचालक श्रीराम विश्वकर्मा बकोली तिराहा पर स्थित सेंटर पर […]

You May Like