भारी बारिश के बाद जलभराव और ट्रैफिक जाम पर दिल्ली सरकार विफल, मंत्री ज़मीनी हकीकत से बेखबर- कांग्रेस

नयी दिल्ली, 09 जुलाई (वार्ता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने राष्ट्रीय राजधानी में पिछले दो दिनों की भारी बारिश के बाद हुए जलभराव और ट्रैफिक जाम को लेकर दिल्ली सरकार पर निशाना साधा।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में पानी भरने और लंबा जाम लगने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा, जबकि भारत मौसम विज्ञान विभाग को रेड अलर्ट जारी करना पड़ा। लोक निर्माण विभाग मंत्री प्रवेश वर्मा ने 45 संवेदनशील स्थानों पर 179 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी का दावा किया, लेकिन यह नहीं बताया कि कई इलाकों में घंटों तक पानी क्यों जमा रहा और उसे निकालने के लिए अधिकारी मौके पर क्यों नहीं पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली आम आदमी पार्टी सरकार और मौजूदा भाजपा सरकार, दोनों ही दिल्ली के जर्जर ड्रेनेज सिस्टम, सीवर और नालों की समय पर सफाई तथा बुनियादी ढांचे को सुधारने में विफल रही हैं। सरकार के पंपिंग और ड्रेनेज सिस्टम अपग्रेड करने के दावों के बावजूद लोगों को जलमग्न सड़कों से होकर गुजरना पड़ा।

श्री यादव ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया और मीडिया में सामने आयी जलभराव की तस्वीरों को “डिजिटल रूप से बदला हुआ” बताकर पीडब्ल्यूडी मंत्री ने वास्तविक स्थिति से ध्यान हटाने की कोशिश की। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी विफलताओं को स्वीकार करने के बजाय केवल दावे कर रही है, जबकि राजधानी की सड़कें अब भी गड्ढों और बदहाल बुनियादी ढांचे की समस्या से जूझ रही हैं।

Next Post

मुंबई में दूध में मिलावट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, नौ लोग गिरफ्तार

Thu Jul 9 , 2026
मुंबई, 09 जुलाई (वार्ता) मुंबई अपराध शाखा ने दहिसर पूर्व में चल रहे कथित दूध मिलावट गिरोह का भंडाफोड़ कर इस मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह में अमूल और गोकुल जैसे ब्रांडेड दूध के पैकेटों में अशुद्ध पानी मिलाकर उन्हें दोबारा सील किया जाता था […]

You May Like

Play sound