जबलपुर: मदनमहल थाना अंतर्गत राइट टाउन में चोरों ने एक घर का ताला तोडक़र सोने के जेवरात एवं नगदी रूपए पार कर दिए। परिवार जब मुंबई से लौटा तो चोरी का पता चला। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक श्रीमति रक्षा सोनी 48 वर्ष निवासी राईट टाउन ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि कुछ दिन पूर्व वह अपने बेटे के पास मुम्बई गयी थी उसके पति अनुराग सोनी भी काम से जबलपुर के बाहर गये थे।
घर में सास ससुर थे। काम करने वाले सर्वेंट दिन में मीना शुक्ला, रात में अरूणा ठाकुर रहती है। घर वापिस आयी तो बैडरूम की अलमारी का लॉकर कटा हुआ था अलमारी मे रखे सोने के 2 कंगन,1 लॉकेट, नगदी 30 हजार रूपये गायब थे। कोई अज्ञात चोर घर के अंदर से जेवर एवं नगदी रूपये चोरी कर ले गया है।
