हुनर में ही युवा पीढ़ी का भविष्य है: प्रीति अदाणी

अहमदाबाद, 17 जुलाई (वार्ता) अदाणी समूह के सामाजिक कार्यों से जुड़े संगठन अडानी फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. प्रीति अदाणी ने देश में युवाओं को समय की मांग के हिसाब से कौशल सम्पन्न बनाने की जरूरत को रेखांकित करते हुए कहा है कि ‘हुनर में ही युवा पीढ़ी का भविष्य है।’

उन्होंने एक बयान में कहा कि गांव हो या शहर, युवाओं की जिंदगी को बेहतर बनाने का सपना पूरा करने के लिए

“ सिर्फ पढ़ाई ही काफी नहीं है, अब ज़रूरत है, नये जमाने के हुनर की। ऐसा हुनर जो न केवल रोजगार दिलाये, बल्कि खुद का काम शुरू करने की ताकत भी दे।”

उन्होंने कहा, “ अगर आप युवा हैं,अपने सपनों को उड़ान देना चाहते हैं, तो समझ लीजिए – हुनर ही आपका असली भविष्य है। ”

अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ प्रीति अदाणी ने कहा कि उनका फाउंडेशन इसी सोच पर काम कर रहा है। देश के अलग-अलग हिस्सों में चल रहे इसके कौशल विकास केंद्र युवाओं को टेक्नोलॉजी, हेल्थकेयर, रिन्यूएबल एनर्जी, कस्टमर सर्विस और डिजिटल स्किल्स जैसे कई नये और ज़रूरी क्षेत्रों में तैयार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उनकी संस्था न केवल प्रशिक्षण देता है, बल्कि उसके बाद प्लेसमेंट या काम शुरू करने में भी मदद करती है। कई जगहों पर लड़कियों और महिलाओं के लिए अलग से ट्रेनिंग सेंटर बनाये गये हैं, जहां उन्हें सिलाई-कढ़ाई, ब्यूटी कोर्स, कंप्यूटर, डिजिटल मार्केटिंग जैसे हुनर सिखाये जाते हैं। इस पूरी प्रक्रिया में तकनीक का भी खूब इस्तेमाल हो रहा है। ऑनलाइन लर्निंग, स्मार्ट क्लासरूम और डिजिटल प्लेटफॉर्म के ज़रिए दूर-दराज़ के गांवों के युवा भी अब बड़े सपनों की ओर बढ़ रहे हैं।

 

 

Next Post

रुपया तीन महीने बाद 86 प्रति डॉलर से नीचे

Thu Jul 17 , 2025
मुंबई, 17 जुलाई (वार्ता) कच्चे तेल और अमेरिकी मुद्रा में मजबूती के दबाव में रुपया गुरुवार को 14 पैसे टूट गया और कारोबार की समाप्ति पर अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में एक डॉलर का भाव 86.09 रुपये का रहा। भारतीय मुद्रा इस साल अप्रैल के बाद पहली बार 86 रुपये प्रति […]

You May Like