एकता कपूर के गणपति उत्सव में गौरव खन्ना से मिलीं आकांक्षा चमोला, नहीं हुई बातचीत

मुंबई, आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना एकता कपूर के गणपति सेलिब्रेशन में आमने-सामने आए। आकांक्षा और गौरव ने एक-दूसरे को देखा, लेकिन बातचीत नहीं की।

टीवी एक्टर गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला की शादी और तलाक इन दिनों लगातार चर्चा में है। दोनों ने अपनी निजी जिंदगी को लंबे समय तक लाइमलाइट से दूर रखा था, लेकिन 2026 में आकांक्षा ने रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में अपने रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा किया। अब गणपति उत्सव के दौरान दोनों के आमने-सामने आने की खबर सामने आई है।

हाल ही में आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना एकता कपूर के गणपति सेलिब्रेशन में शामिल हुए। कार्यक्रम में मौजूद मीडिया कैमरों ने दोनों को अलग-अलग जगहों पर स्पॉट किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान दोनों की नजरें एक-दूसरे से टकराईं, लेकिन उन्होंने एक-दूसरे से बातचीत नहीं की। भीड़ के बीच दोनों अलग-अलग नजर आए।

करीब एक दशक तक चली शादी
आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना ने 24 नवंबर 2016 को कानपुर में शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात ऑडिशन के दौरान होने की बात सामने आई थी। शादी के बाद दोनों ने अपनी निजी जिंदगी को काफी हद तक प्राइवेट रखा। करीब एक दशक साथ रहने के बाद दोनों के रिश्ते में दूरी की खबरें सामने आने लगीं। जून 2026 में ‘लॉक अप 2’ के प्रीमियर के दौरान बताया था कि वह और गौरव करीब एक साल से अलग रह रहे हैं और तलाक की प्रक्रिया की ओर बढ़ रहे हैं।

बच्चों को लेकर भी अलग थी दोनों की राय
आकांक्षा चमोला ने यह भी कहा था कि दोनों का भविष्य और जिंदगी को लेकर नजरिया अलग हो गया था। आकांक्षा ने बाद में अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए बताया था कि गौरव बच्चे चाहते थे, जबकि वह मां बनने को लेकर अलग राय रखती थीं। उनके मुताबिक, दोनों की भविष्य को लेकर अलग-अलग इच्छाएं थीं, जो उनके रिश्ते में महत्वपूर्ण मुद्दा बनीं।

10 करोड़ की एलिमनी की खबरों पर दिया जवाब
हाल ही में आकांक्षा ने गौरव से तलाक के बीच 10 करोड़ रुपये की एलिमनी मांगने की खबरों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अगर उनके पास वास्तव में इतनी बड़ी रकम होती तो वह देश छोड़ चुकी होतीं। गौरव और आकांक्षा के रिश्ते को लेकर दोनों की ओर से अलग-अलग मौकों पर बातें सामने आई हैं, लेकिन गणपति उत्सव में उनकी हालिया मुलाकात के दौरान दोनों के बीच बातचीत न होने ने एक बार फिर इस रिश्ते को चर्चा में ला दिया है।

Next Post

सीएम डॉ यादव मेधावी विद्यार्थियों को आज देंगे स्कूटी की सौगात

Sat Sep 19 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को शनिवार को बड़ी सौगात देंगे। शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों में कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को 19 सितंबर को ई-स्कूटी का वितरण करेंगे। यह स्कूटी “मुख्यमंत्री स्कूटी योजना’ अंतर्गत दी जाएगी। इससे विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा की […]

You May Like