जबलपुर। मदनमहल पुलिस और क्राइम ब्रांच ने मॉडल रोड पर घेराबंदी कर उड़ीसा के अंतरराज्यीय तस्कर रवि कुमार को गिरफ्तार किया। उसके पास से 10 किलो 168 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी बाजार कीमत करीब 5 लाख रुपए बताई जा रही है।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि इस पूरे तस्करी नेटवर्क के पीछे जबलपुर का शातिर अपराधी मलखान है, जो पुलिस चेकिंग के डर से बस से पहले ही उतरकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
