महिला सुरक्षा को लेकर भोपाल पुलिस का ‘She-Shakti अभियान’, त्योहारों में महिला पुलिसकर्मियों की रहेगी विशेष तैनाती

भोपाल। आगामी त्योहारों और धार्मिक आयोजनों को देखते हुए महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने कमर कस ली है। भोपाल पुलिस कमिश्नरेट ने महिला सुरक्षा, सम्मान और गरिमा सुनिश्चित करने के लिए ‘She-Shakti अभियान’ शुरू किया है।

अभियान के तहत पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने She-Shakti वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में महिला पुलिसकर्मियों ने महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश देते हुए भोपाल के नए और पुराने शहर के विभिन्न मार्गों, चौराहों और संवेदनशील इलाकों का भ्रमण किया।

त्योहारों के दौरान प्रमुख बाजारों, पूजा स्थलों, मेले, गरबा-डांडिया आयोजन स्थलों, सार्वजनिक कार्यक्रमों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। प्रत्येक थाना क्षेत्र में हॉटस्पॉट चिन्हित कर महिला पुलिसकर्मियों की विशेष पेट्रोलिंग पार्टियां तैनात की जा रही हैं। इन टीमों में आरक्षक से लेकर निरीक्षक स्तर तक की महिला पुलिसकर्मी फील्ड में मौजूद रहेंगी।

छेड़छाड़, अभद्र व्यवहार, पीछा करने या महिलाओं के साथ किसी भी तरह के उत्पीड़न की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। महिला पुलिस पेट्रोलिंग टीमों की मॉनिटरिंग वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में की जाएगी।

भोपाल पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं से अपील की है कि किसी भी अपराध या साइबर उत्पीड़न की स्थिति में चुप न रहें और तुरंत पुलिस से संपर्क करें।

भोपाल पुलिस का स्पष्ट संदेश है— महिला सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं, अपराधियों के प्रति Zero Tolerance।

Next Post

BRICS में गूंजा पहलगाम हमले का मुद्दा, पीड़ित शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशन्या ने जताया PM मोदी का आभार

Sun Sep 13 , 2026
नई दिल्ली। BRICS शिखर सम्मेलन में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले का मुद्दा उठाए जाने पर इस हमले में मारे गए कानपुर के शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशन्या द्विवेदी ने प्रधानमंत्री मोदी के रुख की खुलकर सराहना की है। उन्होंने कहा कि जब 26 पीड़ित परिवारों का दर्द दुनिया के […]

You May Like