बुजुर्ग पर जानलेवा हमला

जबलपुर। बेलखेड़ा थाना क्षेत्र में नहानी (स्नान घर) का पानी बहाने पर उपजे विवाद पर बुजुर्ग पर जानलेवा हमला कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक अमित साहू 22 वर्ष निवासी ग्राम बसेड़ी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके रिश्ते के नाना हुकुम साहू का मकान एवं सुखदीन बेन का मकान पास हैं। सुखदीन बेन अपनी घर की नहानी का पानी उसके नाना के घर तरफ बहाता है, नाना हुकम साहू ने कई बार मना किया लेकिन सुखदीन बेन मानता नही है, दोपहर लगभग 1-30 बजे पानी बहाने के लिये मना करने पर सुखदीन बेन एवं सुखदीन बेन की मां विवाद करने लगे,सुखदीन ने किसी कठोर वस्तु से हमलाकर उसके नाना के सिर, माथा एवं दोनों पैर में चोटें पहॅुचा दी।

Next Post

इंडियन ऑयल मुंबई ने इंडियन रेलवे दिल्ली को 2-1 से हराकर जीता खिताब

Sun Nov 2 , 2025
जालंधर, ( वार्ता ) इंडियन ऑयल मुंबई ने इंडियन रेलवे दिल्ली को 2-1 से हराकर 42वां इंडियन ऑयल सर्वो सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट जीत लिया। इंडियन ऑयल मुंबई ने लगातार तीसरी बार और कुल मिलाकर सातवीं बार अपने नाम किया। ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम में शनिवार को आयोजित इस टूर्नामेंट की […]

You May Like