मऊगंज में अब तक 1513.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज

मऊगंज:मऊगंज जिले में एक जून से अब तक 1513.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है. जिले की सामान्य औसत वर्षा 1044.6 मिली मीटर है. गत वर्ष इसी अवधि में 1014.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी. इस संबंध में अधीक्षक भू अभिलेख ने बताया कि जिले की मऊगंज तहसील में एक जून से अब तक 1351.6 मिलीमीटर, हनुमना में 1720.4 मिलीमीटर तथा नईगढ़ी तहसील में 1467.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है.

जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान 5.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज गई. पिछले 24 घंटों के दौरान मऊगंज तहसील में 13.2 मिलीमीटर तथा नईगढ़ी तहसील में 2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई.

Next Post

संगठन की ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं में निहित है: शुक्ल

Mon Sep 29 , 2025
रीवा:भारतीय जनता पार्टी कार्यालय अटल कुंज में नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई. जिसमें नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों को उनके नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया. बैठक में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, सांसद जनार्दन मिश्रा एवं जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता उपस्थित रहे तथा सभी पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन किया. […]

You May Like

मनोरंजन