
भोपाल। एक 14 साल के नाबालिग छात्र ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. नाबालिग के माता-पिता जब घर में उसे अकेला छोड़कर एक रिश्तेदार के यहां गए थे, इस दौरान उसने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. पिपलानी पुलिस ने मौके पर पुहंचकर बच्चे के कमरे से मिले मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है. मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
थाना प्रभारी चंद्रिका यादव ने बताया कि अंश साहू कक्षा 8वीं का छात्र था. अंश के पिता नितिन साहू
वह अपने माता-पिता के साथ श्रीराम कालोनी छत्रसाल नगर पिपलानी में रहता था. सोमवार को बच्चे के माता पिता जब अपने रिश्तेदार के यहीं से घर वापसी की तो अपने बच्चे को फांसी के फंदे पर लटकता देखा. अंश को तुरंत ही अस्पताल पुहंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. शव का पीएम कराते हुए पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है. अंश के परिजनों ने पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में बताया कि वह मोबाइल पर गेम खेलने का शौकीन था. बच्चे ने आखिरकार किन कारणों से फांसी लगाई, यह पुलिसे के लिए जांच का विषय बना है. परिजनों के बयान के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.
