
भोपाल। पशुपालन विभाग और राष्ट्रीय डेरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) मिलकर सांची डेरी का उन्नयन कर रहे हैं। यह विचार सहकारिता एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने सहकार से समृद्धि गोष्ठी में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि सहकारिता से समाज सुव्यवस्थित और सशक्त बनता है। राज्यमंत्री लखन पटेल ने दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए दुधारू पशुओं को सायलेज खिलाने की जरूरत बताई। एनडीडीबी द्वारा ईआरपी सिस्टम लागू कर किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट दुग्ध उत्पादक किसानों को पुरस्कृत किया गया। पहला पुरस्कार भोपाल दुग्ध संघ की प्रीति बाई दांगी (1,62,543 किग्रा), दूसरा उज्जैन के विशाल सिंह (71,240 किग्रा) और तीसरा इंदौर के सावंत राम चौधरी (54,300 किग्रा) को मिला। उत्कृष्ट सहकारी समितियों में उज्जैन बालागुडा, भोपाल उलझावन और इंदौर कुडाना को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सहकारिता अधिकारी और एनडीडीबी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
