
छतरपुर। जिले की चंदला विधानसभा से विधायक और मध्यप्रदेश सरकार में राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार इस बार होली के रंग में पूरी तरह रंगे नजर आए। उन्होंने पारंपरिक रंग-गुलाल के साथ अनोखे अंदाज में कीचड़ की होली खेलकर लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
होली के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री अहिरवार अपने समर्थकों और साथियों के साथ कीचड़ में उतरकर होली खेलते दिखाई दिए। इस दौरान उन्होंने एक-दूसरे पर कीचड़ और रंग लगाकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और समर्थक भी मौजूद रहे।
मौके पर ढोल-नगाड़ों और होली गीतों के बीच पूरा माहौल उत्सवी बना रहा। लोग नाचते-गाते और एक-दूसरे को रंग लगाते नजर आए। मंत्री के साथ कीचड़ की होली खेलते हुए कई वीडियो और तस्वीरें भी सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
होली के इस अनोखे अंदाज ने लोगों के बीच खासा आकर्षण पैदा किया और पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया।
