पीएम नरेंद्र मोदी के 2575 वर्षों के कार्यकाल पर गुना में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’

गुना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर गुना शहर में मंगलवार को भव्य ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली गई। यह यात्रा सुबह लगभग 9 बजे स्थानीय लक्ष्मीगंज से उत्साह के साथ शुरू हुई, जो शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों से होते हुए हनुमान चौराहे पर पहुंचकर समाप्त हुई।

यात्रा के समापन स्थल हनुमान चौराहे पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरक संदेश का वर्चुअल प्रसारण किया गया। इसे सुनने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस सेवा ज्योति यात्रा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह सिकरवार सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। इसके साथ ही, जिला कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने भी यात्रा में विशेष रूप से शिरकत की। इस दौरान कलेक्टर ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे देश को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए ‘विकसित भारत 2047’ के विजन में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

Next Post

जियो की ‘स्मार्ट शॉप’, ऑफलाइन कारोबार को देगी ऑनलाइन वाली ताकत

Wed Oct 7 , 2026
• सोशल मीडिया से ग्राहक लाने से लेकर उसे दोबारा शॉप तक बुलाने का डिजिटल लूप • क्यूआर से वाई-फाई और ऑफर, डैशबोर्ड बताएगा कौन आया और कौन लौटा   *नई दिल्ली, 07 अक्तूबर, 2026:* ग्राहक दुकान पर आया और चला गया तो अक्सर दुकानदार के पास उससे दोबारा जुड़ने […]

You May Like