रेल्वे स्टेशन में मिले छात्रावास से गायब हुए तीनों नाबालिग छात्र

जबलपुर: गोरखपुर थाना अंतर्गत रामपुर मांडवा स्थित एकलव्य आदिवासी आवासीय विद्यालय के छात्रावास से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुए तीनों नाबालिग छात्र मुख्य रेल्वे स्टेशन में बुधवार को मिल गए। पुलिस ने तीनाों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पूछताछ में बच्चों ने बताया कि छात्रावास में उन्हें घूमने, खेलने नहीं दिया जाता है। बाहर भी जाने नहीं दिया जाता है  पढ़ाई का दबाव बनाया जाता है जिसके चलते वे छात्रावास से भाग गए थे।

पुलिस के मुताबिक रामपुर मांडवा स्थित एकलव्य आदिवासी आवासीय विद्यालय के छात्रावास में रहने वाले छिंदवाड़ा, बरेला, सिवनी निवासी 15 व 16 वर्ष के तीन छात्र सोमवार रात्रि आठ बजे गायब हो गए थे। तीनों के परिजन थाने पहुंचे थे जिसके बाद मंगलवार को पुलिस ने रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का प्रकरण दर्ज किया था। टीआई नितिन कमल ने बताया कि सीसीटीव्ही कैमरे में तीन छात्र छात्रावास के गेट से कूदकर भागते नजर आये थे। जिसके बाद यह स्पष्ट हो गया था तीनों प्लानिंग के तहत भागे है। पुलिस ने तीनों की पतासाजी शुरू की। रेल्वे स्टेशन में भी खोजबीन की जा रही थी इसी दौरान तीनों छात्र मिल गए। जिन्हें दस्तयाब करने के बाद परिजनों को सूचित किया गया और उ न्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

Next Post

बैंक में बंधक संपत्ति को बेचने का अनुबंध कर लगाई लाखों की चपत

Thu Jan 29 , 2026
जबलपुर: ऋण चुकता न करने पर बैंक द्वारा अधिग्रहित की गई संपत्ति को बेचने का अनुबंध कर जालसाज ने लाखों रूपए की धोखाधड़ी कर दी। मामला माढ़ोताल थाना अंतर्गत ग्रीन सिटी स्थित फ्लैट का है। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है ।पुलिस के मुताबिक […]

You May Like