तेलंगाना: सरकारी बस और ट्रक की टक्कर में 15 लोगों की मौत, 15 घायल

हैदराबाद, 03 नवंबर (वार्ता) तेलंगाना के रंगारेड्डी ज़िले में हैदराबाद-बीजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह एक सरकारी बस और बजरी से लदे ट्रक की जोरदार टक्कर के बाद 15 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है।

पुलिस ने बताया कि चेवेल्ला मंडल में मिर्ज़ागुडा के पास तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस और बजरी से लदे एक ट्रक आमने सामने टकरा गए। यह बस लगभग 70 यात्रियों को लेकर बस तंदुर इलाके से हैदराबाद जा रही थी।

घायलों को इलाज के लिए चेवेल्ला के सरकारी क्षेत्रीय अस्पताल और पास के निजी अस्पतालों में ले जाया गया। दुर्घटना के बाद चेवेल्ला-विकाराबाद मार्ग पर कई घंटों तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना की जाँच शुरू कर दी है।

 

 

Next Post

यूएन दूत ने इराक संसदीय चुनाव को समर्थन देने का लिया संकल्प

Mon Nov 3 , 2025
बगदाद, 03 नवंबर (वार्ता/सिन्हुआ) इराक के लिए संयुक्त राष्ट्र महासचिव के विशेष प्रतिनिधि मोहम्मद अल हसन ने इराक में 11 नवंबर को होने वाले संसदीय चुनावों को समर्थन देने के लिए संगठन की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। यह जानकारी इराकी विदेश मंत्रालय ने दी। इराकी विदेश मंत्री फुआद हुसैन के […]

You May Like