भोपाल:नगरीय यातायात पुलिस भोपाल की तरफ से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा ‘‘परवाह’ अभियान के तहत चालानी कार्रवाई बुधवार को की गई. फंदा टोल पर दो-पहिया वाहन चालकों का बिना हेलमेट वाहन चालाने पर 300 रू का चालान काटा गया. इस मौके पर लोगों से शुल्क जमा करवाकर रशीद काटी ओर उन्हें निशुल्क हेलमेट के साथ गुलाब का फूल दिया गया, जिससे चालान कटाने वालों लम्बी कतार लगी. अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करते हुए शपथ दिलाई गई. इस मौके पर सहायक पुलिस आयुक्त जोन-4 देवेंन्द्र सिंह यादव, निरीक्षक आरती कातिजा, सूबेदार लाला बना भी उपस्थिति रहे.
इसके साथ शहर में घटित घटानाओं से निर्मित ब्लेक स्पाट के आस-पास रहवासियों व दुकानदारों को पिपुल्स आस्पताल के डा. अभिषेक जैन, डा.महिमा बत्रा और देवेंन्द्र सिंह यादव ने प्राथमिक चिकिक्सा बाक्स प्रशिक्षण दिया. लोगों को राहवीर योजना के बारे में समझाईश भी दी गई.यातायात पुलिस ने आमजनों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन,यातायात व्यवस्था में सहयोग करें. किसी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात दूरभाष नं. 0755-2677340, 2443850 पर सम्पर्क करें.
