सिरसा में 17 और 18 अक्टूबर को होगा हरियाणा केसरी कुमार और कुमारी दंगल

कार्यकारी जिला खेल अधिकारी डॉ. सीमा छोक्कर ने बताया कि पुरुष जिला कुमार फ्री स्टाइल में 62 से 74 किलोग्राम, पुरुष जिला केसरी फ्री स्टाइल में 74 किलोग्राम से अधिक, पुरुष जिला कुमार ग्रीको-रोमन में 77 किलोग्राम तक तथा पुरुष जिला केसरी ग्रीको-रोमन में 77 से 130 किलोग्राम भार वर्ग के पहलवान हिस्सा लेंगे।

महिला जिला कुमारी फ्री स्टाइल में 62 किलोग्राम तक और महिला जिला केसरी फ्री स्टाइल में 62 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग के ट्रायल होंगे। इसके अलावा अंडर-17, अंडर-20 और सीनियर महिला एवं पुरुष वर्गों के दंगल के लिए भी अलग-अलग भार वर्गों में ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि सभी वर्गों के खिलाड़ियों का वजन 17 अक्टूबर को सुबह 9 बजे किया जाएगा। खिलाड़ियों को सुबह 8:30 बजे शहीद भगत सिंह स्टेडियम में पहुंचना अनिवार्य है।

ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ी सिरसा जिले के निवासी होने चाहिए। सभी प्रतिभागियों को हरियाणा निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड की फोटो प्रति साथ लानी होगी।

Next Post

संविधान सर्वोपरि, भारत बंगलादेश या नेपाल नहीं : फडणवीस

Fri Oct 16 , 2026
मुंबई, 16 अक्टूबर (वार्ता) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को इस बात पर जोर दिया कि देश में संविधान ही सर्वोपरि है और निर्णय संसद में होंगे, बंगलादेश की तरह सड़कों पर नहीं। दादर पश्चिम के भवानी शंकर रोड स्थित बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) संचालित मुंबई पब्लिक स्कूल […]

You May Like

Play sound