
पांढुरना। पांढुरना नगर पालिका का वित्तीय वर्ष 2026-2027 का 90 करोड़ 80 लाख 95 हजार का बजट बुधवार को नगर पालिका कार्यालय के सभाकक्ष नपा अध्यक्ष संदीप घाटोड़े की अध्यक्षता में संपन्न हुई संपन्न हुर्ई परिषद की बैठक में नपा के जनप्रतिनिधियों की प्रमुख उपस्थिती में चर्चा उपरांत सर्वसम्मति से पारित किया गया।
आवारा कुत्तों के लिए बनेगा ए.बी.सी.सेंटर 000
इस दौरान नपा अध्यक्ष संदीप घाटोड़े द्वारा नगर वासियों पर कोई भी नया टैक्स नहीं लगाने तथा पुराने टैक्स में किसी भी प्रकार की कोई वृद्धि नहीं करने की भी बात कहीं,जिस पर परिषद के सभी सदस्यों द्वारा बेंच थपथपाते हुए समर्थन दिया। हालांकि नगर में नियमित रूप से साफ-सफाई नहीं होने पर विपक्ष के साथ सत्तापक्ष द्वारा भारी नाराजगी व्यक्त की है। वहीं नगर में दिनों-दिन बढ़ती जा रहीं आवारा श्वान (कुत्तों) की संख्या तथा कई बार इनके द्वारा मासुम बच्चों पर हमला कर उन्हें लहूलुहान करने की स्थिति को देखते हुए आवारा कुत्तों के लिए ए.बी.सी.सेंटर बनाया जाएंगा।
विपक्ष ने मकान नंबर प्लेट के नाम पर बोझ लादने का लगाया आरोप 000
इस बजट को जहां एक और विपक्ष द्वारा नगर के आम नागरिकों को कोई भी सुविधा नहीं देंने वाला और तो और मकान नंबर के नाम पर नंबर प्लेट लगाने प्रत्येक मकान से 120 रुपए की राशि वसूलने के निर्णय को लोगों पर आर्थिक बोझ लादने के साथ आधार कार्ड में मकान नंबर बदलने के लिए फिर से आधार सेंटरों के चक्कर लगाकर परेशान करने वालों निर्णय बताया। वहीं सत्ताधारी दल द्वारा इस बजट में नगर वासियों को कोई भी अन्य टैक्स नहीं लगाने तथा पुराने टैक्स में किसी भी प्रकार की वृद्धि नहीं कर इस बजट को नगर वासियों के हित में बताया।
सहायक लेखापाल ने प्रस्तुत किया बजट 000
नगर पालिका में बुधवार को कार्यालय के सभाकक्ष में हुई परिषद की महत्वपूर्ण बैठक में सर्वप्रथम इस वित्तीय वर्ष का बजट नपा के सहायक लेखापाल मनोज कुमार द्वारा प्रस्तुत किया,जिसमें 908095000 के अनुमानित आय तथा 908009500 की अनुमानित व्यय तथा 85,500 रुपए के बचत का बजट पेश किया।
साफ-सफाई नहीं होने पर विपक्ष के साथ सत्ताधारी दल के पार्षद भी हुए मुखर 000
वहीं इस बैठक के दौरान नगर में नियमित रूप से साफ-सफाई नहीं होने की बात को लेकर विपक्ष के कांग्रेस पार्षदों के साथ ही सत्ताधारी दल भाजपा के पार्षदों ने भी भारी नाराजगी व्यक्त कि पार्षदों ने तो यहां तक कह दिया जब नगर पालिका नियमित रूप से नगर की साफ-सफाई ही नहीं करा पा रहीं है तो नगरवासियों को स्वच्छता का टैक्स नहीं लेंना चाहिएं। वहीं इस दौरान नगर में किसी पालुत पशु की मौत होती है तो उस जानवरों को दफनाने के लिए ली जाने वाली 1250 रुपए राशि को गलत बताया है,रानी दुर्गावती वार्ड के पार्षद यादवराव डोबले द्वारा इसके लिए स्वयं 50 हजार रुपए की राशि देंने की बात कहते हुए पशु पालकों से यह राशि नहीं लेंने की बात कहीं ।
मनोनीत पार्षदों का किया सम्मान 000
वहीं बैठक के दौरान पहली बार परिषद की बैठक में पहुंचे सभी 6 नव मनोनित पार्षदों का पुष्प मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया ।
सभी विषयों पर चर्चा उपरांत दी स्वीकृती 000
वहीं परिषद की इस बैठक में रखे गए कुल 22 में से एकमात्र विषय नगर के हनुमंती वार्ड निवासी श्रीमती रीता पति विवेक सोनटक्के के भवन नामांतरण विषय न्यायालय में विचाराधीन होने से इस मामले में न्यायालय से आने वाले निर्णय के अनुसार ही कार्यवाही करने की बात कह अन्य सभी 21 विषयों को चर्चा उपरांत स्वीकृत किए गए ।
