1466 पुलिसकर्मी ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक’ से सम्मानित

नयी दिल्ली 31 अक्टूबर (वार्ता) विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों तथा केन्द्रीय सशस्त्र अर्धसैनिक बलों और केन्द्रीय पुलिस संगठनों के 1,466 कर्मियों को वर्ष 2025 के लिए ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक’ से सम्मानित किया गया है।
गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी।
‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक’ विशेष अभियान, अन्वेषण, आसूचना और फॉरेंसिक विज्ञान के क्षेत्र
में उत्कृष्ट कार्य को मान्यता एवं उच्च पेशेवर मानकों को बढ़ावा देने और कर्मियों व अधिकारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए दिया जाता है। यह दक्षता पदक सभी पुलिस कर्मियों और अधिकारियों का मनोबल बढ़ाएगा।
केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा पिछले वर्ष फरवरी में ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक’ की अधिसूचना जारी की गई थी। पुलिस बलों, सुरक्षा संगठनों, खुफिया शाखा/राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों की विशेष शाखा और पुलिस बलों के सदस्यों और देशभर में फॉरेंसिक विज्ञान के क्षेत्र में ऑपरेशन्स से संबंधित उत्कृष्टता, जांच में उत्कृष्ट सेवा, असाधारण प्रदर्शन, अदम्य और साहसी खुफिया सेवा और फॉरेंसिक विज्ञान के क्षेत्र में सेवारत सरकारी वैज्ञानिकों को सराहनीय कार्य के लिए इस पदक से सम्मानित किया जाएगा।

Next Post

पठारी खुरई मार्ग पर हादसा: कार खदान में गिरने से युवक की मौत, बस नाली में पलटी;कई यात्री घायल

Fri Oct 31 , 2025
पठारी: पठारी-खुरई मार्ग पर कल रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ग्राम जाजपोन के पास एक कार अनियंत्रित होकर रोड किनारे खुदी गहरी खदान में जा गिरी। ग्रामीणों के अनुसार, दीपक भार्गव (39 वर्ष) पुत्र कल्याण प्रसाद भार्गव, निवासी ग्राम चोपड़ा, अपनी आई-10 कार से पठारी से चोपड़ा जा […]

You May Like