अड़ीबाजों ने शराब के लिए तीन युवकों पर किया हमला

जबलपुर:रांझी, अधारताल और गोरखपुर इलाकों में अड़ीबाज बदमाशों ने तीन युवकों को रोककर शराब पीने के लिए पैसों की मांग की। विरोध करने पर हमला किया गया। पुलिस ने तीनों मामलों में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।जानकारी अनुसार रांझी इंद्रानगर में अमन पटेल अपने दोस्तों साहिल सैनी और बंटी विश्वकर्मा के साथ घर के बाहर बैठकर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान बाइक से आए तीन बदमाशों ने उसे घेर लिया और शराब के लिए 1000 रुपये की मांग की।

अमन ने पैसे देने से मना किया तो प्रेम रैकवार और उसके साथी ने उसे कसकर पकड़ लिया और सागर चौधरी ने जेब से चाकू निकालकर अमन के दाहिने पैर की जांघ पर जानलेवा हमला कर दिया। इसी प्रकार अधारताल में नर्मदा मैदान के पास कृषिनगर निवासी साहिल गौर रात के समय नर्मदा मैदान के पास टहल रहा था। तभी वाहिद मंसूरी वहां पहुंचा।

उसने साहिल का रास्ता रोका और 500 रुपये की अड़ीबाजी की। साहिल ने जेब में पैसे न होने की बात कही, तो वाहिद ने लात-मुक्कों से हमला कर दिया। इसी तरह मदनमहल निवासी दीपक मरकाम देर रात ताजिया देखने के लिए घर से बाहर निकला था। वह जैसे ही शारदा टॉकीज गोरखपु रके पास पहुंचा, दुर्गेश झारिया और अन्नू चक्रवर्ती ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने उससे शराब के लिए 500 रुपये मांगे। दीपक के मना करने पर अन्नू चक्रवर्ती ने उसे पीछे से दबोच लिया और दुर्गेश ने मुक्कों व हथियार से उसकी छाती पर वार कर दिया। इस झूमाझटकी और हमले के दौरान पीड़ित के जेब में रखे 5 हजार रुपये भी कहीं गिर गए।

Next Post

बच्चों में क्रिएटिविटी बढ़ाने के एक्सपर्ट टिप्स, दिमाग होगा तेज और बढ़ेगा फोकस

Fri Jun 26 , 2026
क्रिएटिविटी एक ऐसी चीज है, जो आपको जीवन में और बेहतर बनाता है। हालांकि कहा जाता है कि रचनात्मकता एक जन्मजात प्रतिभा है, जो कि गलत है। आइए जानते हैं एक्सपर्ट ओपिनियन। हमारे जीवन, हमारी शिक्षा, लाइफ और करियर में क्रिएटिविटी एक बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। लेकिन यह बात […]

You May Like