गौशाला में बज रहे धार्मिक गीत पर जताई आपत्ति, धमकाया

जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत खजरी खिरिया स्थित माँ नर्मदा गौशाला में धार्मिक गीत पर आपत्ति जताते हुए गौशाला अध्यक्ष व अन्य को धमकाया गया।जब इसकी जानकार राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी को लगी तो वे तत्काल मौके पर पहुँचे और कड़ा विरोध प्रदर्शन किया। जिसके बाद अधारताल थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कराई गई।

जानकारी के मुताबिक सौरभ गौड निवासी गोटेगांव नरसिंहपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 4 माह से गौशाला में रहकर गौशाला के मवेशियों की देखरेख करता है। राहुल पटेल एवं शनि पटेल भी अपने परिवार के साथ रहकर मवेशियों की देखरेख करते है। बुधवार रात्रि नौ बजे गौशाला परिसर में मनोरंजन के लिए रखे होम थियेटर से धार्मिक भजन सुन रहा था तभी मुस्तफा खान गेट पर आया और उसे बुलाकर धार्मिक भजन सुनने मना किया उसे अपमानित करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

गौशाला अध्यक्ष राहुल पटेल, शनि पटेल आ गए जिन्होंने मुस्तफा खान को समझाइश दी तो जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। इसके बाद राष्ट्रीय बजरंग दल ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान महाकौशल प्रांत मंत्री अर्पित सिंह, विभाग मंत्री अमित उपाध्याय, छोटू शर्मा, कपिल रैकवार, आकाश रैकवार, सुरेन्द्र, मोनू नामदेव, मुकेश गौतम, अखिलेश विश्वकर्मा आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Post

सीएम डॉ यादव आज सीधी के बहरी जायेंगे 213 करोड़ के कार्यों का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

Fri Jan 9 , 2026
भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 9 जनवरी को एक दिवसीय प्रवास पर सीधी जिले की सिहावल विधानसभा के बहरी जा रहे हैं। मुख्यमंत्री बहरी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 213 करोड़ 22 लाख रुपये लागत के 714 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। साथ ही विभिन्न शासकीय योजनाओं के […]

You May Like