सहायक उप निरीक्षक, प्रॉपर्टी डीलर के घर हुई चोरी

जबलपुर: माढ़ोताल में सहायक उप निरीक्षक तो संजीवनीनगर में प्रॉपटी डीलर के सूने घरों पर चोरों ने धावा बोलते हुए सोने चांदी के जेवरात, नगदी पार कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है।संजीवनीनगर पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम धनंजय सिंह 31 वर्ष निवासी चंदन कॉलोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह प्रापर्टी का व्यवसाय करता है। 28 दिसम्बर 25 को सुबह परिवार समेत मॉ वैष्णोदेवी दर्शन करने गया था घर पर कोई नहीं था।

वापिस लौटे तो ताला टूटा मिला। सोने का हार, चैन, मंगलसूत्र, अंगूठियां, चांदी, नगद 1 लाख 40 हजार, गुल्लक में रखे 5 लाख 50 हजार गायब थे। इसी प्रकार माढ़ोताल थाने में मंगलवार को सुनील दुबे 40 वर्ष निवासी विद्यासागर विहार कॉलोनी करमेता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पुलिस विभाग में सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदस्थ है। पिता मकान के मुख्य गेट में ताला लगाकर बंद करके चले गये थे घर के अंदर निमार्ण सम्बंधी सामग्री एवं बिजली फिटिंग के इलेक्ट्रीकल वायर 95 हजार रूपये के रखे थे जिसे चोर चुराकर ले गए।

Next Post

बमबाजी-पथराव: दो बदमाशों पर लगा रासुका

Wed Jan 7 , 2026
जबलपुर: घमापुर थाना चुंगी चौकी में बमबाजी-पथराव करने वाले कांग्रेस पार्षद के दो भाईयों समेत दो गुर्गों को गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें मंगलवार को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। चुंगी चौकी मेंं रविवार और सोमवार की रात्रि बमबाजी हुई […]

You May Like