बमबाजी-पथराव: दो बदमाशों पर लगा रासुका

जबलपुर: घमापुर थाना चुंगी चौकी में बमबाजी-पथराव करने वाले कांग्रेस पार्षद के दो भाईयों समेत दो गुर्गों को गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें मंगलवार को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। चुंगी चौकी मेंं रविवार और सोमवार की रात्रि बमबाजी हुई थी जिसमेंं दो एफआईआर दर्ज हुई है जिसमेें सात आरोपी बने है। इनमें से दो गुर्गों के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई कर दी गई है।

पुलिस ने बताया कि नीलम थदानी 27 वर्ष निवासी भगवान टेंट हाउस चुंगी चौकी घमापुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रविवार को उसका भाई जय थदानी दुकान बंद कर रहा था उसी समय यश ठाकुर, हर्ष ठाकुर, भैया लाल ठाकुर, छोटू ठाकुर ने विवाद करते हुए पथराव कर दिया। छोटी बहन जेसमीन थदानी घायल हो गई। यश ठाकुर ने बम बमबाजी कर दी।

दुकान के सामने गिर कर फूट गया अन्य सभी लोगों ने पत्थरबाजी की जिससे घर की खिडक़ी एवं दरवाजे के कांच टूट गये, उसके पिता महेश थदानी आये तो उनके साथ भी झूमाझपटी किये, मां पूनम थदानी, भाई जय थदानी ने उन लोगों को भगाने के लिये ऊपर से पानी फेंके। पुलिस ने रिपोर्ट पर विस्फोटक पदार्थ अधिनियम समेत अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

सोमवार दिन रात्रि फिर बदमाशों ने बमबाजी कर दी जिसमें पुलिस ने समर्थ सिंह, ऋषभ वर्मा, अभि के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। करीबन 10.35 बजे भगवान टेन्ट हाऊस के सामने दो बम फूटे थे। नीलम थदानी ने बताया कि समर्थ सिंह ठाकुर, ऋषभ वर्मा, अभि तीनों के द्वारा बम चलाकर भाग गये हैं। मौके पर बम के अवशेष भी मिले हैं।
ये हुए गिरफ्तार, यश-हर्ष पर एनएसए
पुलिस ने कांग्रेस पार्षद जीतू ठाकुर के भाई भैया लाल ठाकुर, छोटू ठाकुर समेत यश ठाकुर, हर्ष ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही यश और हर्ष पर एनएसए के तहत कार्रवाई की गई है जिन्हें जेल भेज दिया गया है। भैया लाल, छोटू ठाकुर रिमांड पर है। जबकि समर्थ सिंह ठाकुर, ऋषभ वर्मा, अभि फरार है जिनकी तलाश जारी है।
थाने से कोर्ट के बाद तक समर्थकों का जमावड़ा
पुलिस जब आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने ले गई तो बड़ी संख्या में समर्थक पहुंच गए थे इसके बाद जब उन्हें कोर्ट मं पेश किया तो इस दौरान भी आरोपियों के समर्थकों की बड़ी संख्या में भीड़ पहुंची थी जो ओमती थाने और कोर्ट के बाहर खड़ी हुई थी

Next Post

रेलवे स्टेशन पर अब कुली बनेंगे पुलिस की आंख और कान

Wed Jan 7 , 2026
इंदौर: रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए जीआरपी ने नई रणनीति पर काम शुरू कर दिया है. अब प्लेटफार्म पर दिन-रात मौजूद रहने वाले कुली और वेंडर पुलिस के लिए मुखबिर की भूमिका निभाएंगे. जीआरपी ने सूचना तंत्र को मजबूत करने के लिए इन्हें […]

You May Like