
धार. आज थाना कोतवाली धार क्षेत्रांतर्गत ईद मिलाद-उन-नबी पर्व के अवसर पर मुस्लिम समाज द्वारा जुलूस निकाला जा रहा था। जुलूस के दौरान बख्ताम्बर मार्ग स्थित श्याम ऑटो पार्ट्स के पास मुस्लिम समाज के दो पक्षों के बीच आपस में मारपीट की घटना हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की जानकारी प्राप्त होने पर वीडियो फुटेज के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की गई एवं थाना कोतवाली धार पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए दोनों पक्षों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई। साथ ही, दोनों पक्षों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है। पुलिस द्वारा घटना से संबंधित वीडियो एवं अन्य तथ्यों के आधार पर जांच की जा रही है तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु क्षेत्र में सतर्कता एवं निगरानी रखी जा रही है। धार पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक अथवा विवादित सामग्री प्रसारित न करें तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
