शहडोल: ब्यौहारी थाना क्षेत्र के खंडहुली गांव में जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए खेत में बिछाए गए करेंट की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई है। जिस किसान ने करंट बिछाया था उसने एक अन्य साथी के साथ मिलकर मृतक का शव अपने खेत से उठाकर खुद को बचाने के लिए दूसरी जगह रख दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार किसान सुंदरलाल कहार खेत में लगी चने की फसल को जंगली जानवरों से बचाने के लिए 11 हजार वोल्ट के करेंट का जाल बिछाया था। वहीं अपने खेत की रखवाली कर रहा किसान शिव प्रसाद कोल रात में उस करेंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। जब यह बात खेत मालिक सुंदर लाल को पता लगी तो बचने के लिए उसने एक अन्य साथी राज कुमार कुशवाहा के साथ मृतक शिव प्रसाद का शव अपने खेत से उठाकर दूर फेंक दिया था। पुलिस ने तहकीकात के बाद मामले का खुलासा करते हुए दोनों व्यक्तियों कें खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
