भारत ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में जीता रजत पदक

नागोया (जापान) 20 सितंबर (वार्ता) भारत ने रविवार को एशियाई खेल 2026 की निशानेबाजी प्रतियोगिता में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया।

एलावेनिल वलारिवन (टॉप्स कोर एथलीट), विदर्शा के. विनोद (खेलो इंडिया एथलीट) और सोनम उत्तम मस्कर (टॉप्स डेवलपमेंट एथलीट) वाली भारतीय टीम ने संयुक्त रूप से 1898.0 के स्कोर के साथ दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीता।

चीन की टीम ने 1904.2 के स्कोर के विश्व रिकॉर्ड साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। मेजबान जापान ने 1897.1 स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता।

 

Next Post

चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एक्ट में बदलाव की तैयारी, आईसीएआई तैयार कर रहा है प्रारूप

Sun Sep 20 , 2026
कोच्चि, 20 सितंबर (वार्ता) भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (आईसीएआई) चार्टर्ड अकाउंटेंट्स से जुड़े कानून और नियमों में बदलाव चाहता है और इसके लिए वह सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है। आईसीएआई की केंद्रीय परिषद के सदस्य सतीश कुमार गुप्ता ने शनिवार शाम यहां बताया कि साल 1949 में […]

You May Like