रांझी के सामुदायिक भवनों के हालात दयनीय

अवैध कब्जा कर हो रही संदिग्ध गतिविधियां

जबलपुर: जनसुविधाओं के लिए रांझी में बनाए गए सामुदायिक भवनों की हालत इन दिनों काफी दयनीय हो चुकी है। पारिवारिक कार्यक्रम आयोजित करने की अगर यहां कोई सोचे तो वो संभव नहीं है क्योंकि जहां एक ओर भवन खंडहर में तब्दील हो गया है तो वहीं अज्ञात व्यक्ति द्वारा सामुदायिक भवन में ताला डालकर अपना कब्जा कर लिया गया है। इस संबंध में युवक कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव रोहित सैनी ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति कौन है जिसने कब्जा किया है उसका पता लगाया जा रहा है।

लेकिन रात के वक्त इस सामुदायिक भवन में खुलेआम दारूखोरी होती है लेकिन जिम्मेदारों द्वारा इस सामुदायिक भवन की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। रोहित सैनी के अनुसार रांझी भवन, गोकलपुर भवन या मानेगांव मोहनिया भवन में पानी की व्यवस्था नहीं है और यहां के शौचालय भी जर्जर हो चुके हैं। रोहित सैनी ने दो टूक कहा है कि जनता के रूपयों की होली नगर निगम खेल रही है।

Next Post

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को किया गया नमन

Mon Jan 12 , 2026
जबलपुर:शहर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा, कांग्रेस सेवा दल के शहर अध्यक्ष पं. सतीश तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने भारत रत्न, स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। कांग्रेसियों ने इस दौरान कहा कि आज हमारा देश अनाज के मामले में […]

You May Like