मां-बेटी की दर्दनाक मौत, पिता की हालत गंभीर

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के मालथौन थाना अंतर्गत अमझरा से दर्शन कर वापस लौट रहे एक ही परिवार के तीन सदस्यों को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिसमे मां और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजा राजपूत निवासी परसोन पठारी अपने परिवार सहित बाइक पर सवार होकर दर्शन करने गए थे। लौटते समय मालथौन थाना के सामने पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार महिला और उनकी बेटी ने घटनास्थल पर सरोज रानी राजपूत (उम्र 55 वर्ष), पति- राजा राजपूत, निवासी- परसोनपठारी। रश्मि राजपूत (उम्र 35 वर्ष), पति- दीपक राजपूत, निवासी- देवपुरा (बेटी)।

की मोके पर ही मौत हो गई है। वही राजा राजपूत (उम्र 57 वर्ष), निवासी- परसोनपठारी को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है।

Next Post

एमपी पुलिस को तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त

Thu Apr 2 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस को तीन प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्कोच पुरस्कार औपचारिक रूप से पुलिस मुख्यालय, भोपाल में प्रदान किए गए। ये पुरस्कार पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एससीआरबी) जयदीप प्रसाद, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (नारकोटिक्स) डी. श्रीनिवास वर्मा तथा पुलिस आयुक्त संजय कुमार द्वारा सौजन्य भेंट के रूप में […]

You May Like

मनोरंजन