इंदौर: एक वर्दीधारी पुलिसकर्मी का हाथ में गिलास लेकर दोपहिया वाहन पर झूमते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पुलिस ने वीडियो को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है.वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि वर्दी में एक पुलिसकर्मी गाड़ी पर बैठा है और हाथ में गिलास लेकर नशे में झूम रहा है. इस हरकत को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
पुलिस अधिकारियों के अनुसार संबंधित पुलिसकर्मी की पहचान आदित्य राजपूत के रूप में हुई है, जो डीआरपी लाइन में पदस्थ है. एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो लसूड़िया क्षेत्र का नहीं है और संबंधित पुलिसकर्मी वहां पदस्थ भी नहीं है. उन्होंने कहा कि मामला वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में है और पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है. साथ ही, वीडियो को लसूड़िया का बताकर वायरल करने वाले व्यक्ति के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.
