ओंकारेश्वर:नगर परिषद ओंकारेश्वर क्षेत्र में सी एम राइज स्कूल खुलने जा रहा है स्कूल के लिए जमीन की आवश्यकता है वर्तमान में हायर सेकेंडरी स्कूल में पर्याप्त जमीन नहीं होने से स्कूल के पीछे वार्ड नंबर 1 में जो अतिक्रमण कर मकान बनाए गए हैं उन्हें नगर परिषद और राजस्व विभाग द्वारा हटाया जा रहा है ।नगर परिषद के वार्ड क्रमांक एक में गरीब आदिवासी कमजोर वर्ग के लोगों ने अतिक्रमण कर झोपड़िया बना रखी है ।
जिसमें वह निवास कर अपना गुजारा करते आ रहे हैं उनका कहना है कि हम विस्थापित कर हमें दूसरी जगह जमीन प्रदान की जाए हम जमीन के बदले जमीन की मांग कर रहे हैं सी एम राइज स्कूल के लिए शुक्रवार को नगर परिषद और राजस्व विभाग द्वारा जेसीबी व कर्मचारियों द्वारा अधिक्रमण को हटाने की कार्रवाई प्रारंभ की गई इसके बाद सी एम राइज स्कूल का रास्ता साफ हो जाएगा और पर्याप्त जमीन स्कूल को मिल जाएगी इधर पीड़ित लोग ने विस्थापन की मांग की है
