
जबलपुर। ग्वारीघाट थाना अंतर्गत सुखसागर वैली पोलीपाथर में सूने घर का ताला तोड़कर चोर 70 तोला सोना, 1 किलो चांदी, 6 लाख नगद चोर कर लें गए।
पुलिस ने बताया कि सागर वर्मा 38 वर्ष निवासी सुखसागर वैली पोलीपाथर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ट्रांसपोर्ट का कार्य करता है, उसकी माता का स्वास्थ्य खराब होने से जबलपुर हास्पिटल में भर्ती है, वह एवं उसकी पत्नी हास्पिटल के लिये गये थे घर के मेन दरवाजा में ताला लगा दिया था पड़ोस के अरूण जायसवाल ने फोन कर बताया कि आपके घर का दरवाजा खुला है तो वह अपनी पत्नी के साथ घर वापस आकर देखा दरवाजा का ताला टूटा पड़ा था अंदर जाकर देखा दोनों बेडरूम के आलमारी का ताला टूटा था पूरा सामान बिखरा हुआ था।आलमारी में रखा लगभग 70 तोला सोना एवं 1 किलो चांदी, नगदी 6 लाख रूपये गायब थे।
चार नकाबपोश कैमरे में कैद
पीड़ित ने बताया कि कैमरा चैक पर 4 अज्ञात नकाबपोश लड़के 3-45 बजे घर में घुसे थे। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है।
ये चुराकर ले गए
चोर आलमारी में रखे सोने के 9 सेट, (प्रत्येक में 1 हार एवं 2 कान के हैं), 1 हार, 2 ब्रेसलेट, 5 चैन, 8 कंगन, 8 अंगूठी, 2 बेंदी, 14 नग कान के जेवर, 1 नथ, चांदी के 4 कंगन, 12 जोड़ी बिछिया, 5 जोड़ी पायल, 1 हाथ का मंगलसूत्र, 1 सिंदूरदानी, 12-12 सिक्के, 1 चांदी का लोटा, 3 चैन, 2 जोड़ी कड़े नगदी 6 लाख चुराकर ले गए।
