
भोपाल। बचपन से ही गानों के शौकीन 73 वर्षीय वरिष्ठ सिंगर लईक अहमद की शादी की 51वीं सालगिरह को संगीत और उल्लास के साथ भव्य रूप से मनाया गया। इस अवसर को यादगार बनाने के लिए विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक जगदीश रायकवार ने बताया कि आयोजन में शहर के कई प्रतिष्ठित गायकों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।
कार्यक्रम की एंकरिंग सीनियर सिंगर वाणी पुरोहित ने की, जबकि साउंड संचालन मंसूर खान ने संभाला। एम.पी. स्टेट लता मंगेशकर अवार्डी असमत रावत, फरहत खान, साबिर सिद्दीकी, कुलदीप सिंह, प्रदीप सक्सेना, नगमा जी, नईम मामू, अतिकुर्रहमान सहित अन्य कलाकारों ने यादगार गीत प्रस्तुत किए।
प्रायोजक लईक अहमद ने बताया कि मोहम्मद रफी और मुकेश के गीतों से उन्हें गहरी प्रेरणा मिली, जिन्हें वे मंच पर प्रस्तुत करते रहे हैं।
