
जबलपुर। पाटन होकर जबलपुर भोपाल इंदौर जाने वाली यात्री बस को रास्ते में रोककर डकैती डालने की योजना बनाते पांच आरोपियों को पाटन पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि सुक्कू लोधी निवासी कटरा बेलखेड़ा अपने अन्य 4 साथियों के साथ महुआखेड़ा रोड़ किनारे कॉलेज के पास काले रंग की स्विफ्ट कार क्रमांक एमपी 35 सीए 3507 में बैठकर घातक हथियार लिये हुये रात में पाटन होकर जबलपुर भोपाल इंदौर जाने वाली यात्री बस को रास्ते में रोककर बस में डकैती करने की योजना बना रहे हैं। सूचना पर योजनाबद्ध तरीके से पुलिस बल की 2 पार्टियों ने महुआखेड़ा रोड किनारे कॉलेज के पास दबिश दी छिपकर बात सुनने पर स्विफट कार में बैठा सुखदेव अपने साथियों के साथ यात्री बस को रास्ते में स्पीड ब्रेकर के पास रोककर यात्रियों को लूटने की बात कर रहा था । नवल सिंह पिता टेक सिंह लोधी 31 वर्ष, आशीष लोधी पिता गिरवर सिंह लोधी 31 वर्ष दोनों निवासी ग्राम मढपिपरिया, महेन्द्र सिंह लोधी पिता नन्हे भाई लोधी 36 वर्ष निवासी भमक पड़रिया, सुखदेव सिंह उर्फ सुक्कू लोधी पिता मेन सिंह लोधी 28 वर्ष निवासी ग्राम कटरा बेलखेड़ा कार चालक ने अपना नाम मुकेश लोधी पिता स्व. गोविन्द सिंह लोधी 24 वर्ष निवासी सुराही बिल्डिंग के पास अधारताल को पकड़ा गया।
