नयी दिल्ली 15 अगस्त (वार्ता) केन्द्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने शुक्रवार को 79वें स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को हार्दिक बधाई दी।
श्री मांडविया ने आज सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “समस्त देशवासियों को 79वें स्वतंत्रता दिवस पर की हार्दिक शुभकामनाएं।”
उन्होंने कहा, “आइए, हम सभी इस अमृत काल में भारत को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने हेतु अपना योगदान सुनिश्चित करें।”
देशभर में आज 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। मुख्य समारोह का आयोजन ऐतिहासिक लाल किले पर किया गया है जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय ध्वज को फहराने के बाद राष्ट्र को संबोधित किया।
