शहीद दिनेश सिंह स्मारक पुनर्निर्माण की मांग को लेकर युवाओं ने निकाली वाहन रैली

शोभापुर। शहीद दिनेश सिंह की शहादत को 23 वर्ष बीत जाने के बाद भी उनके स्मारक को सम्मानजनक स्वरूप नहीं मिला है। मौजूदा चबूतरे के चारों ओर गंदगी फैली होने से नाराज युवा, श्री राजपूत करणी सेना, बजरंग दल और क्षेत्र के लोगों ने स्मारक के पुनर्निर्माण और प्रतिमा स्थापना की मांग को लेकर रामलीला मैदान से सुहागपुर एसडीएम कार्यालय तक वाहन रैली निकाली। “भारत माता की जय” और “शहीद दिनेश सिंह अमर रहें” के नारों से गूंजते हुए युवाओं ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक शहीद को सम्मानजनक स्थान नहीं मिलेगा, आंदोलन जारी रहेगा। करणी सेना के जिला अध्यक्ष इकलेश ठाकुर और बजरंग दल के रोहित सिंह ठाकुर ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की उम्मीद जताई। युवाओं के शांतिपूर्ण प्रयास की सराहना भी हुई।

Next Post

40 वर्ष की हुयी जैकलीन फर्नाडीस

Mon Aug 11 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री और पूर्व मिस श्रीलंका जैकलीन फर्नाडीस आज 40 वर्ष की हो गयी। जैकलीन का जन्म 11 अगस्त 1985 को बहरीन के मनामा में हुआ। उनके पिता एलरॉय फर्नांडिस श्रीलंकाई बर्गर जाति से हैं और मां किम कनाडाई मूल की हैं।जैकलीन ने अपनी स्कूली पढ़ाई […]

You May Like